Free Paint Calculator India | 1000 Sq Ft Paint Estimate | Pure Ghar Ka Quotation
🛠️ कैलकुलेटर का सही इस्तेमाल कैसे करें? (Detailed Guide)
Vikas ColourArt का यह स्मार्ट कैलकुलेटर आपका पूरा पेंटिंग एस्टीमेट (मटेरियल + लेबर) आसानी से बना देगा। बस इन स्टेप्स को फॉलो करें:
सबसे पहले आपको यह पता होना चाहिए कि आपका कमरा कितने बाई कितने (Length x Height) का है। उदाहरण के लिए: 10x10 या 12x10।
पहले एक कमरे का माप डालें और उसे जोड़ें (Add करें)। इसी तरह अपने घर के दूसरे कमरों का माप भी एक-एक करके डालते जाएं। कैलकुलेटर अपने आप आपका 'फाइनल टोटल एरिया' (Total Area) निकाल देगा।
कुल एरिया निकलने के बाद, आपको जो भी मटेरियल लगाना है उसे एक-एक करके अपने बिल में शामिल करें:
👉 सबसे पहले 'Putty' चुनें और उसे बिल में जोड़ें।
👉 उसके बाद 'Primer' चुनें और उसे भी जोड़ें।
👉 फिर अपना मनपसंद 'Colour/Paint' चुनें और उसे भी ऐड कर दें।
मटेरियल का हिसाब होने के बाद, पेंटिंग की मजदूरी (Labour Cost) का ऑप्शन चुनें और उसे भी बिल में जोड़ दें ताकि आपका एस्टीमेट एकदम पक्का हो जाए।
यह सब जोड़ने के बाद, कैलकुलेटर आपको एक पूरा 'फाइनल बिल' बनाकर दे देगा। इसमें पुट्टी, प्राइमर, कलर और लेबर कॉस्ट सबका अलग-अलग खर्चा और ग्रांड टोटल (Grand Total) साफ़-साफ़ लिखा होगा।
सबसे कमाल का फीचर! बिल पूरा बनने के बाद, आप सीधे 'WhatsApp' वाले बटन पर क्लिक करके यह पूरा एस्टीमेट अपने कस्टमर, ठेकेदार या परिवार वालों को तुरंत भेज सकते हैं।
💡 ज़रूरी टिप्स:
- अगर किसी कमरे में बड़ा दरवाजा या खिड़की है, तो उसे कुल एरिया में से अंदाज़े से कम कर लें।
- हमेशा 5-10% मटेरियल एक्स्ट्रा मानकर चलें, क्योंकि काम करते समय थोड़ा मटेरियल वेस्ट (खराब) भी होता है।
🏠 एडवांस 3D रूम कलर विज़ुअलाइज़र
क्या आप हर एक दीवार, छत और खिड़की के हिसाब से रंगों का असली व्यू देखना चाहते हैं? भारत के सबसे एडवांस टूल (Asian Paints द्वारा प्रमाणित) का इस्तेमाल करके अपने घर के लिए एकदम परफेक्ट रंग nikale।
▶️ 3D विज़ुअलाइज़र अभी खोलें(यह सुरक्षित टूल एक नए टैब में खुलेगा। अपना रंग फाइनल करने के बाद, बुकिंग के लिए वापस इसी साइट पर आएँ!)